google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जय श्रीराम - मनोज राजपूत द्वारा "एक चिट्ठी सिया राम के नाम"...

Jan 14, 2024
3 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

13 जनवरी शोभायात्रा का आयोजन

धार्मिक भावनाओं को जोड़ने के लिए दुर्ग बायपास टोल प्लाजा से मनोज राजपूत द्वारा अयोध्या के लिए "एक चिट्ठी सिया राम के नाम" नामक शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभायात्रा 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर चिट्ठियां इकट्ठा करने का उद्देश्य रखती है।

शोभायात्रा 13 जनवरी को दुर्ग ग्रीन चौक से शाम 4 बजे शुरू हो कर अग्रसेन चौक फिर प्रभात टॉकीज फिर मान होटल होते हुए पुराने बस स्टैंड जाएगी, शोभायात्रा में 10 वाहन जिनमें LED स्क्रीन प्रदर्शनी होगी, जिसमे भगवान राम के भक्तिगीत दिखाएंगे, और इन वाहनों द्वारा छत्तीसगढ़ के हर कोने से पत्र इकट्ठा किया जाएगा, जो अयोध्या भेजे जाएंगे ऐतिहासिक अवसर पर। इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी राम भक्तों से निवेदन है एक चिट्ठी लिखकर लाए, जिसमे आप अपने विचार, स्नेह, प्यार और प्रार्थना लिखे उसे राम-राम पेटी-पोस्ट बॉक्स में डाले जिसे सम्मान के साथ अयोध्या ले जाया जाएगा।

मनोज राजपूत ने समाज के सहयोग से इस पहल को अद्भुत बनाने का आह्वान किया है। अगर किसी कारण से आप अयोध्या नही जा पारहे है तो एक चिट्ठी जरुर लिखे, उन्होंने यह भी कहा है कि यह सम्मेलन अयोध्या पहुंचने का अवसर नहीं होने पर भी लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर में भागीदारी का मौका देता है,

मनोज राजपूत ने माता-पिता से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हों और शोभायात्रा में भगवान् श्रीराम, भगवान लक्ष्मण, माता सीता, एवं श्रीराम भक्त हनुमान के रूप में बच्चो को तैयार कर के लाए और अपनी परंपरा से अवगत होकर आने वाली पीढ़ी को इसके लिए जागरूक करे।

इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। यह एक महत्त्वपूर्ण पहल है जो धार्मिक भावनाओं को जोड़कर लोगों के बीच एकता और सामूहिकता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

जय श्रीराम

आधिक जानकारी के लिए 9685167072

आयोजन का विवरण:

1. शहर दुर्ग-भिलाई की सबसे बड़ी शोभायात्रा, "जय श्रीराम" के साथ - सबसे बड़ी भगवा शोभायात्रा 6KM की।

2. अपेक्षित भीड़: करीब 30,000 उत्साही सहभागियों की।

3. श्री राम एवं हनुमान के भजन पर नॉन-स्टॉप 5 घंटे का भक्तिमय उत्सव एवं श्रीराम एवं हनुमान जी का मंत्र उच्चारण करवाया जाएगा।

4. दुर्ग-भिलाई शहर को पूरी तरह से श्रीराम एवं हनुमान के झंडे से सजाकर भगवामय बनाया जारहा है, प्रतीत होरहा है अयोध्या यही है।

5. 10 वाहन जिनमें LED प्रदर्शनी स्क्रीन है , भगवान राम के भक्तिगीत दिखाए जारहे है, और इन वाहनों द्वारा छत्तीसगढ़ के हर कोने से पत्र इकट्ठा किया जाएगा, जो अयोध्या भेजे जाएंगे ऐतिहासिक अवसर पर।

6. ये 10 वाहन छत्तीसगढ़ में घूमेंगे, एक ही संदेश को फैलाते हुए, और राज्य के हर कोने से पत्र इकट्ठा करेंगे।

7. शोभायात्रा के दौरान कुल 221 पंडित मंत्रों की उच्चारण करते हुए श्रीराम नाम का उच्चारण करेंगे।

8. 20 घोडा पुरे शोभायात्रा की अगुवाई करेगी।

9. भव्य झाखी जो की महाराष्ट्र से आगए है जिनके साथ दुर्ग-भिलाई में भगवामय आयोजन होगा जो की ऐतिहासिक होगा।

10. DJ सारंगा के साथ श्रीराम के भक्ति में झूमे।

11. बाहुबली हनुमान के साथ उनकी टीम आचुके है।

12. गौरी कृपा धुमाल के साथ झांकी आगे बढ़ेगी पूरे दुर्ग -भिलाई में।

13. शोभायात्रा मार्गों को शुद्ध जल से पवित्र किया जाएगा और फूलो से सजाया जाएगा ताकि भगवान राम के भक्त एवं सहभागी वहाँ चल सके।

मनोज राजपूत लेआउट्स एवं मनोज राजपूत फिल्म्स

दुर्ग बायपास टोल प्लाजा

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html