करीब एक करोड़ रुपये की जगुआर कार जलकर राख...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जगुआर कार में आग लग गई। देखते ही देखते करीब एक करोड़ रुपये की जगुआर जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गनीमत यह रही कि कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
पुलिस के अनुसार, जगुआर एफ पेस 2.0 गाड़ी नंबर एचआर 26 डीएन 0029 बादशाहपुर निवासी रामअवतार के नाम है। कार को लेकर उनका बेटा निखिल मानेसर में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। वापस जाते समय करीब 12 बजे वह जब मानेसर पॉलिटेक्निक के नजदीक पहुंचा तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
निखिल ने तत्काल गाड़ी साइड में रोकी। गाड़ी रोकते ही पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। उसने कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें पहुंचीं। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। जगुआर एसयूवी को अप्रैल 2018 में रजिस्टर्ड कराया गया था। जगुआर एसयूवी के इस बेस मॉडल की कीमत बाजार में 70 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments