google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जगजीतपुर चौकी प्रभारी निलंबित.....

Nov 11, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरिद्वार: जगजीतपुर चौकी के कांस्टेबल के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जगजीतपुर चौकी के प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंप दी है, इधर, देर रात विजिलेंस की टीम आरोपी कांस्टेबल पप्पू कश्यप को अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई थी |


विजिलेंस की टीम ने शाम जगजीतपुर चौकी पहुंचकर हजार की रिश्वत ले रहे कांस्टेबल पप्पू कश्यप को रंगे हाथ पकड़ा था | जगजीतपुर निवासी राजू ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि मारपीट के क्रॉस मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर कांस्टेबल ने उससे और उसके भाई से हजार की रकम वसूली थी. इसके बाद कांस्टेबल मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों से प्रति आरोपी एक-एक हजार रुपये देने की डिमांड कर रहा था. विजिलेंस की टीम ने आरोपी कांस्टेबल को चौकी कैंपस से ही पकड़ा था. देर शाम आरोपी कांस्टेबल को अपने साथ लेकर विजिलेंस टीम रवाना हो गई थी |

इधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जगजीतपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है. यही नहीं कांस्टेबल पप्पू कश्यप को भी निलंबित किया जा चुका है.

हरिद्वार में व्यापारी महाकुंभ दिसंबर में आयोजित होगा ,राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की अवधूत शंकर आश्रम चौक में हुई बैठक में दिसम्बर में व्यापारी महाकुंभ आयोजित करने का निर्णय लिया गया, महाकुंभ में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया |


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुछ समय से प्रस्तावित व्यापारी महाकुंभ अब दिसम्बर मे होना तय हो गया है, जल्दी ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. चौधरी ने कहा कि व्यापारी आयोग व अन्य कुछ मांगों के साथ व्यापारी महाकुंभ का आगाज किया जाएगा. व्यापारी सरकार की भी सुनेंगे जो सरकार हमसे चाहती है और व्यापारी जो सरकार से चाहते हैं उसको महाकुंभ में बैठ कर तय किया जाएगा, महाकुंभ में पूरे प्रदेश से पदाधिकारी व व्यापारी शामिल होंगे, प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय व जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि महाकुंभ एतिहासिक होगा | महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी व शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने कहा कि महाकुंभ में सरकार और व्यापारी एक साथ बैठकर व्यापारी की समस्याओं पर वि करेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल, जिला सचिव विशाल माथुर, शहर कोषाध्यक्ष ज्वालापुर अर्पण ग्रोवर, शहर महामंत्री शिवालिक नगर राजेन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार व विजय धीमान आदि मौजूद रहे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html