google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबियत बिगड़ी....आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती

Feb 3, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सीने में दर्द होने के कारण आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयर ऐंबुलेंस से देहरादून ले जाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना। जगद्गुरु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।


आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यहां लाया गया, उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. नवनीत शर्मा उनका इलाज कर रहे हैं, कुछ जांच हो चुकी हैं, जबकि कुछ जांचों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में छाती में संक्रमण की बात सामने आई है।


सूत्रों के मुताबिक, रामभद्राचार्य महाराज की चार साल पहले हृदय बाईपास सर्जरी हो चुकी है, ऐसे में डॉक्टर हर तरह की जांच कर रहे हैं। पुष्पांजलि अस्पताल के संचालक डॉ.वी.डी. अग्रवाल ने बताया कि रामभद्राचार्य महाराज को वायुमार्ग से देहरादून ले जाया गया है। अग्रवाल ने बताया कि हालांकि, अभी खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन उनके शिष्य उन्हें देहरादून ले गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि देहरादून में उनके किसी अनुयायी का अस्पताल है।


हाथरस जिले के लाडपुर गांव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था। शुक्रवार को रामभद्राचार्य को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html