google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए जैकी श्रॉफ.....

Oct 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद उनके पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। वह मुंबई में सिंगर बप्पी लहरी के सम्मान में आयोजित 'बप्पी लहरी मार्ग' के नामकरण समारोह में शामिल हुए। दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया था। इस सड़क का नाम स्वर्गीय संगीतकार के नाम पर रखा गया है, जो 45 साल से इसी इलाके में रहते थे। भारतीय संगीत में उनके योगदान और इस इलाके से उनके जुड़ाव को सम्मान देने के लिए यह किया गया। इस समारोह में अभिनेता जैकी श्रॉफ के अलावा, पूनम ढिल्लों, सुनील शेट्टी, शरद केलकर और गुलशन ग्रोवर समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। दरअसल, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी, जब अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। समारोह में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया दी।


उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि टाइगर ऐसी शख्सियत हैं, जो हमेशा विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पहला रिएक्शन वाकई चौंकाने वाला था, क्योंकि टाइगर एक ऐसा बच्चा है, जो विवादों से दूर रहता है। वह न कभी गलत बोलता है, न ही करता है, और मुझे लगता है कि गलत करने के बारे में कभी उसने सोचा भी नहीं होगा। उनके ऊपर फायरिंग होना बहुत चौंका देने वाला था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि वह अब ठीक हैं और उनके साथ जिन्हें भी चोट लगी है, उनके लिए हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।" अभिनेत्री ने बताया कि वे टाइगर श्रॉफ और उनकी मां की बहुत करीबी दोस्त हैं और वह अभिनेता को उनके बचपन से जानती हैं। उन्होंने कहा, "टाइगर के पापा बहुत धार्मिक हैं और उसकी मां बहुत अच्छी इंसान और मेरी खास मित्र हैं। उनके पहले जन्मदिन पर मैं शामिल भी हुई थी। मुझे पता है कि वो कितना रिस्पेक्टफुल लड़का है, हमारी इंडस्ट्री ऐसे एक्टर कम देखने को मिलते हैं जो अपने सीनियर्स की इतनी इज्जत करते हैं। टाइगर, खुशहाल और सही सलामत बने रहें। अपने माता-पिता का नाम और रोशन करें।" #JackieShroff #TigerShroff #PoonamDhillon #BappiLahiriMarg #MumbaiNews #BollywoodNews #BreakingADNNews



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html