इटली मानता है हमास को एक आंतकवादी संगठन - एंटोनियो ताजानी

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इटली की विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि रोम फिलिस्तीनी आंदोलन हमास को एक आतंकवादी संगठन मानता है, इतना ही नहीं वहां तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के हालिया बयान के बाद उसके राजदूत को बुलाने के अनुरोध का अध्ययन करने का इरादा रखता है।
दरअसल तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि हमास फिलिस्तीनी लोगों की आजादी के लिए लड़ रहा है। इटली की परिवहन मंत्री माटेओ साल्विनी ने एर्दोगन के बयान को घृणित बताया। उन्होंने कहा कि वह ताजानी को आधिकारिक विरोध भेजने और तुर्की के राजदूत को तलब करना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा- मैं साल्विनी के अनुरोध को सुनूंगा, मैं यह समझने के लिए उनसे बात करूंगा कि उनके प्रस्ताव क्या हैं, लेकिन एक बात निश्चित है इटली के लिए, हमास एक आतंकवादी संगठन है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments