google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय पिचों पर इन स्पिनर्स को खेलना होगा मुश्किल....जाने इनके नाम

Oct 3, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में स्पिन गेंदबाज़ों पर सभी की खास नज़रें होंगी क्योंकि टूर्नामेंट भारत की मेज़बानी में खेला जा रहा है. भारतीय पिचें स्पिनर्स के लिए हमेशा ही मददगार साबित हुई हैं. इस बार भी यही उम्मीद की जा रही है कि स्पिनर्स भारतीय पिचों पर मददगार साबित होंगे. हम आपको ऐसे कुछ स्पिनर्स के बारे में बताएंगे जो इस विश्व कप में कई बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर नचा सकते हैं |

1- कुलदीप यादव

वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप अच्छी लय में दिख रहे हैं. हाल में खेले गए एशिया कप में कुलदीप ने अपनी फिरकी से बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया था. ऐसे में भारतीय पिचों पर कुलदीप का बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर नचाना लगभग तय है |

2- रविचंद्रन अश्विन

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय पिचों पर बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. अश्विन अच्छी स्पिन के अलावा अपने साथ तरह-तरह की वैरायटी लाते हैं. ऐसे में बल्लेबाज़ों के सामने वो कई मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं |

3- एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा वर्ल्ड कप में जलवा बिखेर सकते हैं. जम्पा खासकर भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं. विराट कोहली के खिलाफ जम्पा का रिकॉर्ड बेहद शानदार है. ऐसे में उन्हें भारतीय पिचों पर खेलना आसान नहीं होगा |

4- आदिल रशीद

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को अनप्लेयेबल गेंदों के लिए जाना जाता है. इंग्लिश स्पिनर को भारतीय सहतों पर खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. रशीद अनुभवी स्पिनर्स में शुमार होते हैं |

5- दुनिथ वेल्लालागे

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों के स्टार बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर नचा दिया था | वेल्लालागे के आगे लगभग सभी बल्लेबाज़ नाकाम हुए थे. ऐसे में भारतीय पिचों पर उन्हें खेलना और भी मुश्किल हो सकता है |

6- मिचेल सैंटनर

न्यूज़ीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर भारत में बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं. सैंटनर न्यूज़ीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले स्पिनर्स में शुमार हैं. वे विश्व कप 2023 में न्यूज़ीलैंड के मुख्य हथियार भी साबित हो सकते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html