कुलदीप का सामना करना विश्वकप में मुश्किल रहेगा - इंतिखाब आलम

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम ने भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जमकर प्रशंसा की है। पूर्व पाक कप्तान ने कहा कि कुलदीप इस विश्वकप में शामिल सभी स्पिनरों से बेहतर हैं। साथ ही कहा कि कुलदीप से भारतीय टीम को लाभ होगा क्योंकि बीच के ओवरों में वह विरोधी टीम पर अंकुश लगा सकते हैं। कुलदीप ने इस साल 17 एकदिवसीय मैचों में 16.03 की औसत से 33 विकेट लिए हैं। लंबे समय बाद टीम में वापसी करते हुए कुलदीप ने अपने गेंदबाजी कौशल को निखारा है जिससे बीच के ओवरों में वह विकेट लेने में प्रभावी रहे हैं।
आलम ने कहा कि 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप मैच में कुलदीप का फायदा भारतीय टीम को मिलेगा।आलम ने कहा कि भारतीय टीम ने जिस प्रकार से एशिया कप और उसका फाइनल खेला उससे पता चलता है कि उनकी टीम में काफी गहरायी है और उन्हें हराना आसान नहीं रहेगा। उनके पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। कुलदीप विश्व कप में अंतर पैदा कर सकते हैं। उनका सामना करना हर टीम के बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा और कुलदीप की जोड़ी का सामना करना सभी के लिए कठिन रहेगा। कुलदीप एक प्रकार से मैच विजेता खिलाड़ी है।मेरा मानना है कि वह इस विश्व कप का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। भारत के पास इसके अलावा अनुभवी स्पिनर आर अश्विन भी हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments