google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मजाक का विरोध करना पड़ा भारी, सड़क पर पिता-पुत्र को जमकर धूना.....

Oct 3, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

श्योपुर में भद्दे मजाक का विरोध करने पर पिता-पुत्र की 3 आरोपियों ने लात-घूसों से जमकर मारपीट की. आरोपी करीब 15 मिनट तक पिता-पुत्र को मारते पीटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, शहर के मेन बाजार में स्थित कृष्णा टॉकीज के पास की यह घटना है, मार्केट के नजदीक ही रहने वाले रेनू सोनी अपने बेटे के साथ नाश्ता लेने के लिए बाजार में सड़क किनारे लगे ठेले के पास पहुंचे थे. तभी वहां पर आरोपी रईस, शेरू और इमरान वहां आ गए. तीनों युवकों ने मजाक में बेटे के सामने पिता का पैंट खींच दिया और जब इस भद्दे मजाक का विरोध किया गया तो आरोपी पिता-पुत्र को मारने पीटने लगे |

इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को पास की दुकानों की सीढ़ियों पर कई बार पटक भी दिया, लात-घूसों से काफी देर तक मारपीट की, मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं, शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया. सिटी कोतवाली टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन का कहना है कि बाजार में पोहा के ठेले पर अपने बेटे के साथ गए फरियादी के साथ वहां दूसरे व्यक्ति द्वारा मजाक करते हुए पैंट खींचकर उतार दिया | इसी बात को लेकर मारपीट की गई है. फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html