google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पति ने ही आंगनबाड़ी सहायिका को जिंदा जलाया था, गिरफ्तार .....

Jan 21, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा - जिले के ग्राम डुमरमुड़ा में नशे में धुत शख्स ने पत्नी से मारपीट करने के बाद उसे चूल्हे में जिंदा झोंक दिया। आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर (45) की लाश किचन में अधजली हालत में मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। ग्राम डुमरमुड़ा निवासी आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर और पति कृष्णा टेकाम के बीच रिश्ते भी अच्छे नहीं थे और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों को शराब पीने की भी लत थी। शनिवार को पति-पत्नी ने जमकर महुआ शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कटघोरा SDOP पंकज ठाकुर ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने बृज कुंवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को किचन के जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वो गांव के ही जंगल में चला गया, ताकी लोगों को गुमराह किया जा सके और लगे कि मौत खाना बनाते वक्त चूल्हे में गिरकर हो गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html