झरने में रील बनाना पड़ा महंगा, कुछ हुआ ऐसा कि गई जान....

कर्णाटक के उडुपी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ एक युवक झरने के पास खड़े होकर रील बना रहा था,तभी एक शख्स का पैर फिसल गया और वह झरने के बहाव में गिर गया घटना दो दिन पुरानी है, शख्स की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
हादसा उडुपी जिले के Arasinagundi Falls (अरासिनागुंडी झरने) पर रविवार को हुआ. यह उडुपी शहर के नजदीक स्थित है. दरअसल, कर्नाटक में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इसके चलते ही अरासिनागुंडी झरने में भी काफी पानी बह रहा है। इस दौरान ही एक शख्स अपने दोस्त के साथ झरने पर घूमने के लिए आया था। झरने पर पहुंचे शख्स ने अपने दोस्त से इंस्टाग्राम वीडियो के लिए रील बनाने को कहा और खुद झरने के बेहद करीब जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद अचानक उसका पैर फिसला और वह झरने में बह रहे पानी के साथ ही बह गया। बहने वाले शख्स के मोबाइल में घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments