हवाई द्वीप की टूरिस्ट सिटी जल कर राख हुए एक हप्ता हुआ लेकिन लोगों के मन से भय नही गया.....

एक हफ्ता हो चुका है, हवाई द्वीप के लहानिया कस्बे को जले हुए | लेकिन लोगों के मन से भय नहीं जा रहा है | कस्बे में लोग वापस आकर अपने घरों, व्यवसायों और न्य स्थानों पर सुरक्षित बचे चीजों की तलाश कर रहे हैं | 8 अगस्त को जंगल की आग तेजी से लहानिया के पास मौजूद खेतों में लग गई. इसके बाद तूफानी हवाओं की वजह से आग की लपटें लहानिया कस्बे की तरफ बढ़ गईं. इमारतें जलने लगीं | नारियल पेड़ में लटके-लटके जल गए. हवा में राख और धुआं भर गया | आग से गाड़ियों में विस्फोट होने लगा |
जंगल की इस आग पूरे कस्बे को खत्म कर दिया | घर, कारें, इमारतें, पेड़, सड़कें सब जल गए. 106 लोगों की मौत हो गई. 13 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है | आग ने 13 वर्ग किलोमीटर में फैले कस्बे को राख में बदल दिया.हवाई के लिए लोग बाहर से दान कर रहे हैं |अमेरिकी सरकार भी रिकवरी के लिए तेजी से काम कर रही है. लोगों के लिए रिलीफ कैंप बनाए गए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments