google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीम को आगे लेकर जाना रो‎हित शर्मा की जिम्मेदारी - राहुल द्रविड़.....

Oct 8, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारतीय टीम कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि उन्होंने खिलाड़ियों को क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए तैयार कर के कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लगभग पूरा कर लिया है और वह अब पर्दे के पीछे रहकर कप्तान रोहित शर्मा की टीम को अपनी खूबसूरत कहानी गढ़ने का मौका देना चाहते हैं।

द्रविड़ ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैच शुरू होने के बाद यह कप्तान की टीम होती है। ले‎किन टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी कप्तान की होती है। उन्होंने कहा ‎कि मैदान पर कप्तान ही योजनाओं को लागू करता है। भारतीय कोच ने कहा कि एक कोच के तौर पर मेरा काम विश्व कप की तैयारियों से लेकर टीम का निर्माण करने का था। अब खिलाड़ियों को अपने खेल का लुत्फ उठाने के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।


द्रविड़ बोले- आप एक कोच के तौर पर मैच शुरू होने से पहले तक ही कुछ कर सकते है लेकिन जब खिलाड़ी मैदान में चले जाए तो चीजें उनके हाथों में ही होती है। कोच के तौर पर आप टीम के लिए एक रन भी नहीं जोड़ सकते है ना ही कोई विकेट ले सकते है। हम अब खिलाड़ियों का पूर्ण समर्थन कर सकते है। द्रविड़ से जब पूछा गया कि इस विश्व कप में टीम को मैच जीतने के लिए कितना स्कोर करना जीत के लिए काफी होगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम से सिर्फ एक रन अधिक। मुझे लगता है कि यह सही होगा। देखिए, इस बारे में भविष्यवाणी करना कठिन है। यह परिस्थितियों और विरोधी टीमों पर निर्भर करेगा। यही इस विश्व कप की खूबसूरती होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html