गड्ढे में सड़क--- या सड़क में गड्ढा--- ये प्रश्न बड़ा 🤷♂️......
पत्रकार ईस्माइल खान की क़लम से :-
सड़क बनाने में लापरवाही,लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार
आम जनता को हो रही आवागमन दिक्कत
जल निकासी नहीं होने के कारण बरसात में सड़क पर जमा हो रही पानी
निकासी नहीं होने से सड़क पर गड्ढे बढ़ते जा रहें.

3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क के डामर कट कर बहने से सड़क में गड्ढे।
डबल केजवील ट्रेक्टर के करण भी सड़क हो रहे बर्बाद...
सरसींवा 3 जुलाई / लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते यहा के सदर बाजार के बीचो- बीच सदर पुलिस थाना से लेकर इंडियन गैस आफ़िस तक के सड़क में बारिश के पानी भर कर जमा हो रहा हैं, सड़क के अगल बगल पानी निकास के लिए नाली नही होने के कारण सड़क का पानी निकास नही हो पा रहा है। और बारिश का पानी पूरे सड़क में भर कर जाम हो चूका है ये भी देखा जा रहा है कि सड़क के अगल बगल के दुकानदारों द्वारा अपने - अपने दुकानों के सामने मुरुम मिट्टी पाटकर ऊपर करने से भी सड़क के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है इसी कारण सड़क का पानी सड़क में ही जमा हो जा रहा है।

सड़क में पानी भर जाने के कारण सड़क का गड्ढा दिखाई नहीं देरहा ऐसे में दोपहिया वाहन चलाने वाले सड़क मे गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। खास कर स्कूली बच्चों को सड़क में सायकल चलाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments