google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बुजुर्गों के लिए राहत की बात अब घर बैठे कर सकेकंगे मतदान....

Aug 2, 2023
2 min read


























कलेक्टर .एस.एल्मा ने यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकारवार्ता में कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व जिले में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। बुधवार 2 अगस्त से नये मतदाता जोड़ने का काम शुरू होगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को राज्य में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसी दिन जिले में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन भी किया जाएगा। विधानसभा एवं जिला स्तर पर भी मतदाता जागरूकता विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होने बताया कि मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। 30 दिनों की इस अवधि के दौरान चार दिन, 12-13 अगस्त (शनिवार-रविवार) और 19-20 अगस्त (शनिवार-रविवार) को बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मतदाता परिचय पत्र में कोई त्रुटि, नाम विलोपित के लिए या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील किए है कि अपनी मतदान केन्द्रो में सूची का अवलोकन करें और कहीं परिचय पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वो निर्धारित प्रारुप में फार्म भरकर जमा करें। पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल भी उपलब्ध हैं। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए पत्रकारों से भी प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया। कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा में 80 उम्र से अधिक मतदाताओं के लिए सुविधाजनक पहल शुरू की गई है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता जो अपने घर से वोट डालना चाहते हैं उनकी निर्धारित प्रारूप में सहमति उपरांत वोट डालने का अधिकार होगा। इसके लिए रैंडमली टीम भी गठित की जाएगी, जो निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी करेगी। ऐसे पहले निर्वाचन में उम्रदराज लोग वोट डालने से वंचित रह जाते थे, या उनके परिजन किसी तरह मतदान केन्द्रों में लाकर वोट डलवाते थे, निर्वाचन आयोग की इस पहल से ऐसे सभी उम्रदराज मतदाता अपने घर बैठकर आराम से मतदान कर सकेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html