google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

857 KM की है धाकड़ रेंज, बजट है तो खरीदने में न करें देर!

Jan 22, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

अगर आप भी अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी कार के बारे में जो पर्यावरण को बिना प्रदूषित किए आपको एक बार के चार्ज में ही दिल्ली से अयोध्या पहुंचा देगी. यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार है.

जी हां, हम बात कर रहे हैं Mercedes Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में. यह एसयूवी अपनी तगड़ी रेंज के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है. आइए विस्तार से जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के खासियत के बारे में.

फुल चार्ज में 857 km है रेंज Mercedes Benz EQS 580 में कंपनी ने 107.8 kWh का बड़ा लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है. इस बैटरी पैक के वजह से ही यह इलेक्ट्रिक एसयूवी जबर्दस्त रेंज देती है. आप इसे फुल चार्ज करने के बाद दिल्ली से अयोध्या की 677 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं. कंपनी द्वारा इस एसयूवी की क्लेम्ड रेंज 857 किलोमीटर है. इसे यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग दी गई है. यह इलेक्ट्रिक कार 9 एयरबैग से लैस है.

Mercedes-Benz EQS 580 को भारत में साल 2020 में लॉन्च किया गया था. यह मेड-इन-इंडिया 5-सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है. भारत में बनाई (असेंबल) गई यह मर्सिडीज बेंज की 14वीं मॉडल है. अगर फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में मल्टी फंक्शन स्टीरिंग व्हील, पॉवर एडजस्टिब्ल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, फॉग लाइट, 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html