लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, रात के समय घरों में धुंआ घुसने से मची अफरा-तफरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शाजापुर- ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग से उठते धुंए ने आसपास के घरों में घुसकर लोगों में अफरा-तफरी मचा दी। सांस लेने में दिक्कत हुई तो रहवासियों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। रविवार रात करीब 11 बजे लाल माता रोड ट्रेंचिग ग्राउंड के कचरे में आग लगने के कारण तेजी से उठते धुंए के गुबार ने दायरा, चौबदारवाड़ी, मीरकला बाजार, गाडरीपुरा, नयापुरा क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया।
जब धुंआ रहवासियों के घरों में घुसा तो उन्हे सांस लेने में कठिनाई होने लगी, इस पर वे तुरंत ही घरों से बाहर आए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आए दिन ट्रेचिंग ग्राउंड में आग लगा दी जाती है जिससे क्षेत्र में चारों तरफ धुंआ फैल जाता है और इस कारण सांस लेने में परेशानी होती है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन वह सुनवाई नही कर रहे हैं। रहवासियों ने ट्रेचिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments