लॉजिक्स ग्रुप के कई ठिकानों पर को आई.टी. विभाग की रेड...
- ANIS LALA DANI

- Jan 4, 2024
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नोएडा - नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में भूटानी और लॉजिक्स ग्रुप के कई ठिकानों पर गुरुवार को आई.टी. रेड हुई। वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स चोरी को लेकर रेड डाली गई है। इन बिल्डर ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर आई.टी. की कई टीम छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में लॉजिक्स और भूटानी ग्रुप के कई अलग-अलग ठिकानों पर दिल्ली आई.टी. विभाग ने छापेमारी की है।
जानकारी के मुताबिक, वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी से जुड़ा यह मामला है, जिसमें यह रेड डाली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 से ज्यादा इन बिल्डरों के अलग-अलग ठिकानों पर आई.टी. की रेड की गई है। आई.टी. की टीम ने लोकल पुलिस की मदद ली और सुरक्षा के साथ यह रेड ठिकानों पर डाली गई है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई आई.टी. की रेड कब तक चलेगी, यह कह पाना काफी मुश्किल है।
नोएडा के सेक्टर-16 स्थित लॉजिक्स के कॉरपोरेट ऑफिस में भी आई.टी. विभाग की टीम छापेमारी कर रही है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा को लेकर यहां पर लोकल पुलिस की मदद ली गई है। अंदर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग कर उन्हें आने-जाने दिया जा रहा है और छापेमारी लगातार जारी है।





.jpg)








