चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिक के घर वालों ने की पूजा...

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरा देश उत्सुक है. इसरो के कई वैज्ञानिक इस पूरे कार्य में लगे हैं | भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है | इस बीच पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो गया है | चंद्रयान 3 की टीम में बिहार के गया जिले के खरखूरा मोहल्ले के रहने वाले इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार भी शामिल हैं | इसको लेकर घर वाले गर्व महसूस कर रहे हैं | सुधांशु के मां–पिता ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं | चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिक सुधांशु के माता-पिता ने पूजा-पाठ कर भगवान से प्रार्थना की |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments