google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ISRO ने जारी किया चांद और पृथ्वी का शानदार VIDEO, Aditya-L1 ने अंतरिक्ष से भेजी सेल्फी......

Sep 7, 2023
1 min read






























































सूर्य की ओर बढ़ रहे Aditya-L1 ने अंतरिक्ष से सेल्फी भेजी है | SRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को भारतीय स्पेस एजेंसी ने बताया था कि आदित्य एल1 ने अर्थ मैन्युवर के दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इसरो ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 पॉइंट पर जा रहे आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली और पृथ्वी और चांद की छवियां भी नजर आईं।'


ISRO के अनुसार, आदित्य एल-1 सूर्य की स्टडी करने वाला अंतरिक्ष आधारित पहला मिशन है। खास बात है कि अंतरिक्षयान को पृथ्वी से 15 लाख किमी की दूरी पर लाग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों और एक हैलो ऑर्बिट यानी प्रभामंडल कक्ष में रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पॉइंट से सर्य को बगैर किसी बाधा के लगातार देखा जा सकेगा और स्टडी में मदद मिलेगी।


नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी NASA ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किमी की दूरी पर उतरा था। नासा ने 'एक्स' पर कहा, 'नासा के एलआरओ अंतरिक्षयान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था।'

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html