ISRO ने रिकॉर्ड किया प्राकृतिक घटना का कंपन, चांद पर आया भूकंप!.....पढ़े पूरी खबर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया कि चंद्रमा पर आए प्राकृतिक भूकंप को रिकॉर्ड किया गया है | इसे चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड ने दर्ज किया है | इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम जो अभी सतह पर काम कर रहा है, ने चंद्रमा पर भूकंपन की घटना के बारे में पता लगाया है | इसको लेकर प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड ने भी डेटा भेजा है और अब घटना को लेकर जांच की जा रही है |
चंद्रमा पर पहला माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम प्रौद्योगिकी आधारित उपकरण ने रोवर की एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया है | इसरो ने कहा कि चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड ने एक घटना को रिकॉर्ड किया जो प्राकृतिक प्रतीत होती है | विक्रम लैंडर द्वारा पता लगाई गई यह घटना चंद्रमा पर भूकंप की संभावना का संकेत देती है, लेकिन इसकी सटीक प्रकृति की अभी जांच चल रही है. इसरो ने कहा, “इसके अतिरिक्त, इसने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है. इस घटना के स्रोत की जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments