google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गाजा में इजरायली सेना ने की बमबारी, 100 से अधिक लोगों की हुई मौत...

Dec 2, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गाजा- इजरायल और हमास के बीच सात दिनों का अस्थाई सीजफायर खत्म होने के बाद एक बार फिर से बमबारी शुरू हो गई है. इजरायली सेना आईडीएफ ने सीजफायर खत्म होने के घंटेभर के भीतर गाजा पर भीषण बमबारी शुरू कर दी है, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है |


हमास के कब्जे वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सीजफायर के खत्म होने के बाद इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर दिया, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने हमास पर सीजफायर के उल्लंघन करने की कोशिश का आरोप लगाया है. आईडीएफ का कहना है कि हमास ने बुधवार को रॉकेट दागकर सीजफायर की अवधि खत्म होने से पहले ही इसे तोड़ने की कोशिश की थी |


इस बीच मध्यस्थ कतर का कहना है कि वह इजरायल और हमास के बीच नए सिरे से सीजफायर कराने का प्रयास कर रहा है. कतर ने साथ ही गाजा पर इजरायल की बमबारी पर भी खेद जताया है. सात दिनों के सीजफायर के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया है. इजरायल का कहना है कि उनके 115 पुरुष, 20 महिलाएं और दो बच्चे अभी भी हमास ने बंधक बना रखे हैं. इस सीजफायर के तहत इजरायल ने 240 फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया है. सीजफायर शुक्रवार सुबह सात बजे खत्म हो गया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html