google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजरायल सेना ने फिलिस्तीन लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने कहा.....

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हमास से लड़ाई के बीच इजरायल की सेना ने फिलिस्तीन के लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था | आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं | इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है, इस बीच गाजा में अब तक मरने वालों की संख्या 2215 हो गई है. इनमें 724 बच्चे शामिल हैं |

इजरायल डिफेंस फोर्स ने ट्वीट किया, “हमारे पास सबूत हैं कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है | हमास नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर गर्व करता है और प्रत्येक नागरिक क्षति के लिए जिम्मेदार है |”


इजरायल ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को इलाका खाली करने का निर्देश दिया था, जिसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल है, इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों के दक्षिणी गाजा जाने से बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है | इसके बाद आईडीएफ ने गाजा के लोगों के नाम एक बयान जारी कर कहा, ‘आप शहर में दोबारा तभी वापस आएंगे जब अगला बयान जारी कर आपको शहर में आने की अनुमति दी जाएगी | हमास के आतंकी गाजा शहर के घरों में बनी सुरंगों और गाजा के निर्दोष लोगों के घरों के अंदर छिपे हुए हैं | अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गाजा शहर के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं और अपने परिवार को हमास के उन आतंकियों से दूर रखें जो आपको ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html