google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना.....

Oct 25, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और भड़क गई है, अब इजरायली एयरफोर्स ने सीरिया के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक कर दी है, जिसमें सीरिया के 8 सैनिक मारे गए हैं. इस अटैक में सीरिया के 7 सैनिक घायल भी हो गए हैं | तड़के 1.45 बजे गोलन हाइट्स की तरफ से सीरिया के दारा देहात इलाके में सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागी गईं. इस हमले में 8 सैनिकों की मौत हो गई, आसपास के कई मिलिट्री ठिकाने भी तबाह हो गए |


बता दें कि सीरिया के बयान जारी करने से पहले ही इजरायली सेना ने यह कंफर्म कर दिया था कि उन्होंने सीरिया में मिसाइलें दागी हैं. IDF की तरफ से बताया गया था कि अचानक सीरिया की तरफ से गोलन हाइट्स पर रॉकेट दागे गए. इन रॉकेट्स से इजरायल को कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में इजरायली एयरक्राफ्ट वहां पहुंच गए, जहां से गोलान हाइट्स पर रॉकेट दागे गए थे. यह इलाका सीरिया की सेना का मिलिट्री ठिकाना था |


इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के फाइटर जेट्स ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी थीं और चंद मिनटों में सीरियन मिलिट्री साइट को तहस-नहस कर दिया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html