रूस के वैगनर से अस्त्र आपूर्ति की सम्भावना से इजरायल की मुश्किलें बढ़ीं.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ रूस का प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप वैगनर लेबनान से हाथ मिला सकता है। अमरीकी इंटेलीजेंस के अनुसार रूस के ये भाड़े के सैनिक हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध में दूसरा मोर्चा खोलने के लिए हिजबुल्लाह की मदद कर सकते हैं। इंटेलीजेंस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वैगनर लेबनान के इस आतंकी सगठन को एक एयर डिफेंस सिस्टम देने की योजना बना रहा है। अमेरिका के इंटेलीजेंस विभाग के हवाले से कहा गया है कि वैगनर समूह हिज्बुल्लाह को रूस की खतरनाक एसए-22 सिस्टम देने का मन बना रहा है।
यह सिस्टम विमानों को रोकने के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल और एयर-डिफेंस बंदूकों का प्रयोग करता है। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब ईरान के समर्थन वाला हिजबुल्लाह, इजरायल के साथ लेबनान की सीमा पर उत्तरी मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है। हिज्बुल्लाह की तरफ से होने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए अमेरिका ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया है। अधिकारी वैगनर सैनिकों और हिजबुल्लाह के बीच होने वाली बातचीत पर नजर रखे हुए हैं। इस सिस्टम की डिलीवरी उनके लिए एक बड़ी चिंता का विषय हो सकती है। वैगनर सैनिकों ने सीरिया में एक महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। यहां पर देश के नेता राष्ट्रपति बशर अल-असद को मजबूत करने में बड़ी मदद की थी। असद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रमुख सहयोगी हैं।
इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा है कि गाजा में जमीनी लड़ाई शुरू होने के बाद से उसने 130 हमास आतंकवादियों को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि उसने 27 अक्टूबर से गाजा पट्टी में कई आतंकी ढांचों को भी नष्ट कर दिया है। बयान में कहा गया है कि आईडीएफ हवाई, समुद्र और जमीन से हमास से मुकाबला कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा शहर के बाहरी इलाके में है और उसे प्रभावशाली सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सेना आगे बढ़ रही है और उसकी प्रगति को कोई नहीं रोक सकता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments