google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजराइल ने गिराए बम, मस्जिद को आतंकियों ने बनाया था कमांड सेंटर...

Oct 22, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजराइल की सेना ने रविवार को जेनिन की अल-अंसार मस्जिद पर एयर स्ट्राइक की। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। IDF ने लिखा – सुरक्षा इंटेलीजेंस ने हमें बताया कि हमास के आतंकियों ने मस्जिद को कमांड सेंटर बना रखा था। वे यहां हमले की प्लानिंग करते और उसे अंजाम देते।


इजराइल पर हमास के बाद लेबनान की तरफ से भी हमले जारी हैं। देर रात इजराइली सेना ने लेबनान बॉर्डर पर एयरस्ट्राइक की। वहीं, लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक उनके 14 मेंबर मारे जा चुके हैं। वहीं, टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइली सेना ने दावा किया है कि जंग की शुरुआत से अब तक हमास 550 रॉकेट मिसफायर हुए हैं। जो गाजा में ही गिरे हैं। इनसे काफी नुकसान भी हुआ है।


शनिवार देर रात इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में रेड की। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यहां कई इलाकों से जंग शुरू होने के बाद से अब तक 670 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 450 फिलिस्तीनी हमास से जुड़े बताए गए हैं। 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग के बाद से ही वेस्ट बैंक में भी हिंसा हो रही है। अब तक यहां 81 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां से 68 हमास लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया है।


सेना ने कहा- हमने अकाबत जबर शरणार्थी शिविर में हमास के लड़ाके माहेर शालून का घर तबाह कर दिया है। उसने फरवरी में अमेरिकी-इजरायल नागरिक एलन गनेल्स की हत्या की थी। कई अन्य लड़ाकों के घर तबाह किए गए हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html