google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजरायल ने लेबनान में ‎हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों ‎को ‎किया ध्वस्त.....

Nov 5, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजराइल ने लेबनान में ‎हिजबुल्लाह के आतंकी ‎ठिकानों को ‎‎फिर से हमला करके ध्वस्त कर ‎दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि गाजा में युद्ध जारी रहने के बीच सीमा पर चल रही झड़पों के बीच उसने लेबनान में आतंकी ठिकानों पर फिर से हमला किया। यह घटनाक्रम हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्ला द्वारा चेतावनी दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद आया है। जानकार बता रहे हैं ‎कि लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इज़राइल के साथ टकराव मौजूदा झड़पों से आगे बढ़ेगा। एक बयान में सेना ने कहा कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट कर दिया, जहां से आईडीएफ पर रॉकेट दागे गए थे। आईडीएफ ने यह भी बताया ‎कि उसने इजराइल में शिलोमी के पास इजराइल में घुसने की कोशिश करने वाले एक आतंकवादी को भी मार गिराया है।

गौरतलब है ‎कि पिछले महीने की शुरुआत में इज़राइल-हमास संघर्ष और इज़राइल-हिज़बुल्लाह टकराव के बाद अपने पहले टेलीविजन भाषण में, नसरल्ला ने कहा कि लेबनान के मोर्चे पर युद्ध का बढ़ना और विकास दो मूलभूत कारकों पर निर्भर करता है, गाजा में होने वाली घटनाएं और लेबनान के प्रति इज़राइल का आचरण। हमारे दक्षिणी मोर्चे पर सभी विकल्प खुले हैं। हम किसी भी समय इन विकल्पों का सहारा ले सकते हैं। नसरल्लाह ने कहा कि अमेरिकी हवाई हमलों के खतरे ने कभी भी प्रतिरोध के दृढ़ संकल्प या स्थिति को प्रभावित नहीं किया है। हालां‎‎कि उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि हम अपने युद्ध बेड़े के साथ आपके द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के ‎लिए तैयार है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html