इजरायल ने की एयरस्ट्राइक, 12 लोग फिर मारे गए...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजरायल और हमास के बीच जंग भयंकर रूप ले रही है | इजरायल ने अब फिलिस्तीन इलाकों में एयरस्ट्राइक की है | गुरुवार को इजरायली बलों ने हवाई हमला किया और कई ठिकानों पर धावा भी बोला है, जिसमें करीब 12 लोग मारे गए हैं | जबकि बड़ी संख्या लोग घायल हुए हैं | इजरायल का कहना है कि उसे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक्शन लिया और एक हमास से जुड़ा शख्स मार गिराया है |
शुक्रवार को फिलिस्तीनियों ने 10 लोगों का अंतिम संस्कार किया | ये लोग कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक शरणार्थी शिविर पर रुके थे | फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा, गुरुवार को हमले में करीब 12 लोग मारे गए हैं | जबकि इजरायल की पुलिस ने दावा किया है कि सिर्फ एक की मौत हुई है | इजरायली सेना ने कहा, वेस्ट बैंक में एक समूह को निशाना बनाया गया है, जो क्षेत्र में सैनिकों के लिए खतरा बन गए थे | वहीं, छापेमार कार्रवाई के दौरान 10 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है |
फिलिस्तीनी प्राधिकरण की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAFA ने कहा, इजरायल के साथ क्षेत्र की सीमा के पास तुल्करम से सटे नूर शम्स शरणार्थी शिविर में झड़प के दौरान दर्जनों फिलिस्तीनी घायल हुए हैं | वेस्ट बैंक में हिंसा तब से बढ़ गई है, जब इजरायल ने 7 अक्टूबर को हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की | गाजा पट्टी में जबरदस्त बमबारी की जा रही है |
फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद से इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में 70 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को मार डाला है और 800 से ज्यादा को गिरफ्तार किया है | इजरायली सेना ने कहा, उसने गुरुवार को नूर शम्स में वांछित संदिग्धों को पकड़ने, आतंकी ढांचे को नष्ट करने और हथियार जब्त करने के लिए छापेमारी की है | इजरायल की पुलिस ने कहा, हमास का एक रिजर्व सर्विस मेंबर मारा गया है | ये शख्स अंडरकवर यूनिट का हिस्सा था | हालांकि, उसका विवरण नहीं दिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments