google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईशा अंबानी को इंडियन बिजनेसवुमन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित...

Feb 18, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई. रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी (Isha Ambani) को गुरुवार को इंडियन बिजनेसवुमन अवॉर्ड (Indian Businesswoman Award) से सम्मानित किया गया. उन्होंने यह पुरस्कार पूरे रिलायंस परिवार को समर्पित किया. इस मौके पर ईशा अंबानी ने अपने भाषण में कहा कि ‘इस बड़े सम्मान के लिए धन्यवाद. जैसा कि नाम से ही पता चलता है, लोकमत महाराष्ट्र में लोगों की आवाज रहा है. लोकमत ने दशकों से हमारे समाज को प्रबुद्ध और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’ उन्होंने कहा कि ‘मैं सचमुच, सचमुच सम्मानित महसूस कर रही हूं. यह सम्मान मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मेरी मां नीता मुकेश अंबानी ने 2016 में यह पुरस्कार जीता था. जो मेरी सबसे बड़ी रोल मॉडल और प्रेरणा हैं.’

ईशा अंबानी ने कहा कि ‘हमारे परिवार के लिए महाराष्ट्र सिर्फ हमारे घर से कहीं अधिक है. यह हमारी कर्मभूमि है.’ ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और रिलायंस फाउंडेशन (RF), रिलायंस फाउंडेशन इंस्टीट्यूशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्यकारी लीडरशिप टीमों का हिस्सा हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा को रिलायंस रिटेल के नई कैटेगरी, भौगोलिक और प्रारूपों में विस्तार का श्रेय दिया जाता है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html