google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लड्डू खरीदी में गडबडी, सरपंच-सचिव को दिए नोटिस.....

Oct 4, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

फर्जी बिल अपलोड कर पैसे निकालने के आरोप भोपाल , प्रदेश के रतलाम जिले की पिपलौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम हतनारा में स्वतंत्रता दिवस पर लड्डू वितरण में अधिक दर का बिल लगाने की बात सामने आई है। बिल देखने पर हेरा फेरी नजर आ रही है। जनपद क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायत में 150 रुपये प्रति किलो के मान से लड्डू खरीदकर वितरित किए गए, लेकिन ग्राम पंचायत हतनारा में पंचायत दर्पण पर अपलोड बिल के अनुसार 180 रुपये प्रति किलो के मान से खरीदी की गई। पंचायत दर्पण पर ग्राम पंचायत द्वारा मनमाने बिल अपलोड कर दिए जाते हैं। पारदर्शिता के लागू व्यवस्था पर ठीक से निगरानी नहीं हो पा रही है।


मामले में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव को नोटिस जारीकर जांच की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने लिखित में शिकायत करने की बात कही। हतनारा के उप सरपंच अनोखी लाल राठौड ने बताया कि पंचायत दर्पण से बिल निकाल कर देखा तो सरपंच और सचिव ने फर्जी बिल अपलोड कर पैसे निकालने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के साथ मिलकर 181 पर शिकायत भी दर्ज करवाई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html