IRCTC कराएगी दिल्ली से श्रीलंका तक रामायण यात्रा..........

(Indian Railway Catering and Tourism Corporation) IRCTC द्वारा रामायण यात्रा 12 सितंबर से शुरू होगी | इस यात्रा में यात्रियों को भगवान राम से सम्बंधित स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे | इस टूर पैकेज में यात्रियों को दिल्ली से श्रीलंका ले जाया जाएगा | इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने और खाने की सुविधा आईआरसीटीसी फ्री में करेगा | इस टूर पैकेज में यात्रियों को श्रीलंका के मेजर टूरिस्ट अट्रैक्शन नुवारा एलिया, कैंडी और कोलंबो की सैर कराई जाएगी |
21 सितंबर को यही यात्रा लखनऊ से भी शुरू होगी | IRCTC की रामायण यात्रा में यात्री हवाई जहाज से यात्रा करेंगे | IRCTC का यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है |
अगर इस टूर पैकेज में दो लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 57,000 रुपये है |आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 71,500 रुपये देना होगा | अगर आप अपने साथ 5 से 11 साल के बच्चों को टूर पर ले जाते हैं तो उनका किराया 44,000 रुपये है | वहीं,अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 55,500 रुपये देना होगा | अगर आप 2 से 11 साल के बच्चों को टूर पर ले जाते हैं तो उनका किराया 41,500 रुपये होगा | टूरिस्ट इस टूर पैकेज की बुकिंग रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं | इस टूर पैकेज में कुल सीटें 39 हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments