google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, रायपुर में लाखों रुपयों की हेरा-फेरी का भंडाफोड़...

Oct 26, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।


इसी तारतम्य में थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन की आर.पी.एफ. एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान गेट नं. 2 पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यो द्वारा रोककर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अमन गुप्ता निवासी बलांगीर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।


व्यक्ति का नाम – अमन गुप्ता पिता नरेश गुप्ता उम्र 24 साल निवासी रोड नं. 04 अमेजॉन ऑफिस के सामने कांटाभाजी वार्ड क्र 02 थाना कांटाभाजी जिला बलांगीर उड़ीसा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html