युवक से पूछताछ जारी, बाइक की डिक्की में पुलिस को मिला 9 लाख कैश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है | इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने एक बाइक की डिक्की 9 लाख रुपये नगद जब्त किया है | वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कैश बरामद किया है | वहीं पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह, तालिबपुर थाना, बैरिया जिला, बलिया, उत्तर प्रदेश का होना बताया | फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 102 के तहत विधिवत जब्ती की कार्रवाई की है |
विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू है | इस बीच कैश फ्लो को रोकने के लिए प्रदेशभर में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है | प्रदेश के हर जिले में पुलिस कैश समेत अन्य सामान जब्त कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments