निजी वाहन के ड्राइवर से पूछताछ जारी, आठ लाख कैश बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़- बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में चुनावी आचार संहिता लागू होते ही चेकिंग अभियान तेज हो गया है | इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों रुपए कैश जब्त किया है | मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है |
पता चला है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत रोड में आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था |
थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपत रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 8 लाख रुपए नकद मिला है | रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने 8 लाख रुपए को जब्त कर लिया | साथ ही जिससे कैश बरामद किया गया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है | फिलहाल सरकंडा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments