google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन डायरेक्शंस में Wifi Router को लगाकर बढ़ा सकते हैं इंटरनेट स्पीड...

Jan 23, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

Wifi Router: अगर आपने अपने घर पर फाइबर कनेक्शन लगवाया हुआ है तो जाहिर सी बात है कि अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती होगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो आज हम आपको डायरेक्शन बदलकर फाइबर की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ज्यादातर लोगों को राउटर की सही पोजीशन के बारे में अंदाजा नहीं रहता है. आज हम आपको राउटर लगाने की सही पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं. 

इन डायरेक्शंस में मिलती है सबसे अच्छी इंटरनेट स्पीड 

ऊंचाई पर: अगर आप अपने घर में वाईफाई राउटर लगाने का डायरेक्शन चुन चुके हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि इसे थोड़ी से ऊंचाई पर लगाना चाहिए जिससे घर में रखे हुए किसी अप्लायंस, अलमारी, या फिर किसी अन्य रुकावट की वजह से नेटवर्क कवरेज में कोई समस्या नहीं आएगी. 

हॉल एरिया में: अगर आपने अपने घर में लगे हुए वाईफाई का राउटर हॉल एरिया में लगवाया है तो यह मान के चलिए की आपके पूरे घर में तकरीबन हर कोने में इंटरनेट की जोरदार स्पीड मिलने वाली है. दरअसल खुले एरिया में वाईफाई राउटर लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि वाई फाई की रेंज बढ़ जाती है और हर कमरे में अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है. वही आप अगर किसी कमरे में वाईफाई का राउटर लगवा दें हैं तो जरूरी नहीं है कि बाकी कमरों में या घर के अन्य हिस्सों में वाईफाई का सिग्नल मिले. ऐसे मैं आपको अगर अच्छी कनेक्टिविटी चाहिए तो आप हॉल एरिया में वाईफाई राउटर जरूर लगवाएं.

मिड फ्लोर पर: अगर आप 3 मंजिला या उससे भी ऊंचे मकान में रहते हैं और आपको अपने घर के हर फ्लोर पर बेहतरीन कनेक्टिविटी चाहिए होती है तो आपको वाईफाई राउटर की लोकेशन का बेहद ही खास ध्यान रखना पड़ता है. अगर आप वाईफाई राउटर की लोकेशन को सही जगह पर सेट करते हैं तो यह मान कर चलिए कि आपके बहुमंजिला घर में भी तकरीबन हर फ्लोर पर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी. आपको ऐसा करने के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है. आपको बस इतना करना है कि अगर आपका घर बहुमंजिला है तो कई मंजिलों में से आपको बीच वाले फ्लोर को चुनना है जहां पर आप वाईफाई का राउटर लगवा सकते हैं. दरअसल इससे यह होता है कि ऊपर वाले फ्लोर और नीचे वाले फ्लोर दोनों ही जगह पर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है जिससे पूरे घर में इंटरनेट चला पाना काफी आसान हो जाता है. अगर आप भी ऐसे घर में रहते हैं और आपको घर के हर कोने में इंटरनेट कवरेज चाहिए तो हमेशा बीच वाले फ्लोर पर ही वाईफाई का राउटर लगवाना चाहिए.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html