google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद, बल्क SMS पर भी रोक, जानें क्यों लिया बड़ा फैसला...

Aug 26, 2023
2 min read


































































हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। इसकी वजह हिंदू संगठनों द्वारा 28 अगस्त को बृजमंडल यात्रा रद्द नहीं करना है। ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने हिंदू संगठनों को 28 अगस्त को नूंह में बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।


पिछले महीने नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान ही सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं। सरकार ने सोमवार को आयोजित होने वाली यात्रा से पहले या इसके दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाए जाने की आशंका के चलते संबंधित आदेश जारी किया। आदेश शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी किया गया। हरियाणा सरकार ने पहले भी सांप्रदायिक हिंसा के बाद नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था।


प्रसाद की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया, 'यह आदेश नूंह जिले के अधिकारक्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है जो कि 26 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा।' इससे पहले शुक्रवार को नूंह के उपायुक्त ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि जिले में 28 अगस्त को 'बृज मंडल शोभा यात्रा' के लिए 'सर्व जातीय हिंदू महापंचायत' का आह्वान किया गया। उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने की भी आशंका जताई थी।


उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध करते हुए लिखा, 'किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नूंह जिले में सभी मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस (एक साथ काफी मात्रा में संदेश भेजने) सेवा को बंद करना जरूरी है।' बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की 'बृज मंडल शोभा यात्रा' यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html