17 जनवरी से फरीदाबाद में होगा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
फरीदाबाद- 9वां अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 17 जनवरी से हरियाणा के फ़रीदाबाद में आयोजित किया जाएगा 20 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय इस महोत्सव में विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय शोध एवं उसकी प्रगति पर चर्चा होगी । दिल्ली में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने की।
शर्मा ने बताया कि राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार पराली प्रबंधन जैसे विविध कार्य कर रही है। एक सवाल के ज़वाब में उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली सरकार राजनीति कर रही है जो कि जनहित में नहीं है। दिल्ली में बीएस-4 बसें बंद की गई हैं जबकि हम बीएस-6 बसें चला रहे हैं। हरियाणा रोडवेज के पास बीएस-6 बसें पर्याप्त मात्रा में हैं। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें शामिल कर ली जाएंगी।
प्रदेश की जनता को परिवहन के मामले में भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद शहर में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments