google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा मानवाधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन.....

Dec 12, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एचएनएलयू में स्कूल ऑफ लॉ एंड ह्यूमेनिटीज के तहत सेंटर फॉर लॉ एंड ह्यूमन राइट्स और सेंटर फॉर लॉ एंड इकोनॉमिक्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समसामयिक दुनिया में मानवाधिकार . संभावनाएं और चुनौतियां पर एक दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में छह समानांतर टेक्निकल सत्रों में कई शोध पत्रों की प्रस्तुतियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविदोंए विद्वानों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता एक साथ आएए जिन्होंने सकारात्मक बदलाव लाने के लिए व्यावहारिक चर्चाए साझा विशेषज्ञता और कनेक्शन आदान प्रदान किए।


उद्घाटन सत्र में आईआईएलएम विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर तथा एनएलयू दिल्ली एवं नालसार यूनिवर्सिटी हैदराबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रणबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने मानवाधिकारों के महत्व और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसए निजता के अधिकारों के क्षरण और अधिनायकवाद के उदय जैसे उभरते बदलावों की पृष्ठभूमि में समकालीन दुनिया में चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य और पानी से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में भी बात की और ऐसे मुद्दों को कम करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों का सुझाव दिया।


समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्चए गोवा के कुलपति और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीए बैंगलोर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर वेंकट राव थे। अपने ज्ञानवर्धक संबोधन में उन्होंने मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा की स्थापना के बाद से इसके ऐतिहासिक महत्व तथा आज तक विषयगत विकास एवं उनके अनुप्रयोग के साथ मानव अधिकारों के व्यापक दायरे को रेखांकित किया। उन्होंने वर्तमान थीम ष्मानवाधिकार मनुष्यों के लिए हैंष् के महत्व को दोहराया।

एचएनएलयू के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंदन ने उद्घाटन और समापन दोनों सत्रों में भाग लिया और मानवाधिकार मूल्यों के क्षरण की बढ़ती चिंताओं के बारे में बात कीए जो पिछले सात दशकों में परिश्रमपूर्वक बनाए गए हैं और इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा जगत की राष्ट्र एवं विश्व के मानवाधिकारों की रक्षा करनेए संरक्षित करने और संजोने में एक बड़ी भूमिका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html