google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के निर्देश दिए......

Aug 24, 2023
2 min read
























































  • महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया

  • नगरीय प्रशासन मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर, 23 अगस्त 2023/ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उच्च विश्राम गृह रायपुर में बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. डहरिया ने यह भी कहा कि पूर्व से स्वीकृत कार्य का वर्क ऑर्डर आदर्श आचरण संहिता के पहले जारी हो जाना चाहिए। बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे सहित सभी नगर निगमों के आयुक्त और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।


डॉ. डहरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में बनाए जा रहे महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मंत्री डॉ. डहरिया ने यूपा के जमीन चिन्हांकन विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) एवं टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी यूपा लागू करने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने मुंगेली, दंतेवाड़ा, जशपुर के सीएमओ को यूपा में अपेक्षित कार्यवाही नहीं करने पर शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। खुले में आवारा पशु विचरण करने से सड़कों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इस पर रोकथाम आवश्यक है। ऐसे पशुओं की पहचान कर पशु मालिक के ऊपर जुर्माना की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेंशन प्रकरणों को समय पर निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने बारिश के दिनों में डेंगू से बचाव के लिए कारगर उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि भवन अनुज्ञा का नक्शा पास करते समय रेनवाटर हार्वोस्टिंग का पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखे। निकाय मद की राशि का अन्य मद में खर्च न करें। इसके अलावा बैठक में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि, अधोसंरचना मद, स्लम स्वास्थ्य योजना आदि की समीक्षा की गई। मंत्री डॉ. डहरिया ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन की जानकारी लेते हुए इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आधे से कम दाम पर उच्च गुणवत्तायुक्त दवा नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सभाओं, बैठकों एवं कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं पर प्राथमिकता से अमल करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html