google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गोठानों में पर्याप्त चारा रखने और मवेशियों की देखरेख करने के निर्देश.....

Oct 2, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रदेश के सरकारी गोठानों में एक के बाद एक मवेशियों की मौत हो रही है। इसको लेकर सियसात गरमाने लगी है। इस बीच सरकार ने गोठानों में मवेशियों की उचित देखभाल को लेकर निगम आयुक्‍तों और मुख्‍य नगर पालिका अधिकारियों को एक निर्देश जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से जारी इस आदेश में साफ कहा गया है कि विभाग को मवेशियों के अकारण मौत की सूचना प्राप्‍त हो रही है, जबकि गोठानों के प्रबंधन को लेकर पहले ही स्‍पष्‍ट दिशा-निर्देश जारी किया गया था। इसके बावजूद मवेशियों की अकारण मौत हो रही है।


तीन दिन पहले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर के जरवाय स्थित गोठान में 6 गायों की मौत को लेकर प्रेसवार्ता ली थी। मूणत ने आरोप लगाया कि गायों की भूख प्यास से मौत हुई है। मूणत ने बताया कि हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गोठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं हैं। इस गोठान में 6 गाय मर गई। कांग्रेस का पूर्व पार्षद संदीप साहू इस गोठान का ठेकेदार हैं, उन्होंने गोमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति करके उसे धंधा बना दिया। 250 जानवरों को रखने के लिए चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html