google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान रायपुर चैप्टर के 25 साल पूरे....

Aug 5, 2023
2 min read

































  • वार्षिक राज्य सम्मेलन में ऑल इंडिया प्रेसिडेंट भी शामिल हुए

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- WIRC ऑफ़ ICSI के रायपुर चैप्टर को 25 साल पूरे हो चुके हैं और इस अवसर पर 5 अगस्त, 2023 (शनिवार) को होटल बेबीलोन कैपिटल, वीआईपी चौक, रायपुर, (छत्तीसगढ़) में एक वार्षिक राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।


यह एक महत्वपूर्ण शाम है, जब WIRC ऑफ़ ICSI के रायपुर चैप्टर द्वारा न केवल पिछले 25 सालों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है, बल्कि अपने चैप्टर की एक छोटी सी शुरुआत से इस उल्लेखनीय वृद्धि तक के सफ़र को भी याद किया जाएगा।

आईपीएस एवं सीएस, श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं। सीएस मनीष गुप्ता, प्रेसिडेंट, आईसीएसआई; सीएस बी. नरसिम्हन, वाईस-प्रेसिडेंट, आईसीएसआई और सीएस अमृता नौटियाल, चेयरपर्सन, डब्ल्यूआईआरसी भी इस अवसर पर मौजूद रहकर कार्यक्रम को यादगार बनायेंगे।


कार्यक्रम का संचालन एक विस्तृत एजेंडे के साथ किया जाएगा। सबसे पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद ICSI एवं MATS यूनिवर्सिटी, रायपुर (छत्तीसगढ़) के बीच शैक्षणिक गठबंधन के समझौतापत्र पर हस्ताक्षर किए जाएँगे और फिर सीएस रशीदा एडेनवाला, प्रेसिडेंट, TIE, हैदराबाद ने एक जानकारीवर्धक सत्र लिया जाएगा। इसके बाद लंच एवं हाई-टी की व्यवस्था की जाएगी।

सदस्यों के बीच स्वस्थ हृदय के संदेश का प्रसार करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत हमने मशहूर डॉक्टर, श्री चंदन शुक्ला (EECP एवं हार्ट केयर एक्सपर्ट) को आमंत्रित किया है, जो आज की व्यस्त जीवनशैली और टेक्नोलॉजी पर आधारित दुनिया में प्राकृतिक रूप से हृदय को स्वस्थ बनाये रखने के उपाय साझा करेंगे। हमारा मानना है कि यह छोटा सा प्रयास हमारी सेहत की सुरक्षा करने की ओर बहुमूल्य व व्यवहारिक परामर्श के साथ काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगा।

हमें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हमारे सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए शाम 5:00 बजे से एक मनोरंजक सांस्कृतिक संध्या की योजना बनायी गई है।


इस कार्यक्रम में 120 से ज़्यादा कंपनी सेक्रेटरी और 125+ विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। हीरा ग्रुप, सारदा ग्रुप, साउथ ईस्टर कोलफ़ील्ड्स, नाकोड़ा ग्रुप जैसे बड़े कॉर्पोरेट्स के CS एवं BSE और CDSL के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे।


रायपुर चैप्टर के चेयरमैन, सीएस शरद कंकणी ने बताया कि इस अवसर पर सलाहकार समिति और उप समिति के सदस्यों के साथ सभी पूर्व चेयरपर्संस एवं सेक्रेटरीज़ को सम्मानित किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html