google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा अपने घर में लगी आग बुझाने के बजाये दुसरो के घरों में तांक झांक कर रही...

Oct 8, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • मोदी सरकार जिन गरीबो का घर छीना उसे भूपेश सरकार बनवा रही

  • टिकट के दावेदार कालिख लेकर भाजपा के बड़े नेताओ को दौड़ा रहे है

रायपुर/07 अक्टूबर 2023। भाजपा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा अपने घर में लगी आग बुझाने के बजाये दूसरों के घरों में तांक झांक कर रही है। कांग्रेस में टिकट कब आयेगा, प्रत्याशी कौन होगा ये सब कार्यकर्ता और नेता मिल बैठकर करते है। लेकिन भाजपा में तो न दावेदारों को महत्व मिल रहा है न कार्यकर्ताओ से पूछा गया है सिर्फ भाजपा के केंद्रीय नेताओ की तानाशाही चल रही है जिसका ही परिणाम है। भाजपा की 21 प्रत्याशी की पहली सूची के बाद 21 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घोषित प्रत्याशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब भाजपा के एक वायरल सूची जारी आने के बाद तो टिकट के दावेदार उनके समर्थक कालिख लेकर भाजपा के बड़े नेताओं को दौड़ा रहे है। दिल्ली से रायपुर आकर रात में बैठक करने वाले भाजपा के बडे नेता अब दावेदारों और कार्यकर्ताओं के गुस्सा को देखते हुये छत्तीसगढ़ नही आ रहे है बल्कि जी हुजूरी करने वाले भाजपा के चंद स्थानीय नेताओं को दिल्ली बुलाकर लीपा पोती करने में लगे है।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश के गरीबो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में असफल मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा करने राज्य सरकार पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने प्रदेश के लाखों गरीबों से उनके स्वयं के घर का अधिकार  छीना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के दस लाख से अधिक गरीबो का घर बनाने का बीड़ा उठाया है उसके लिए आर्थिक मदद कर रही थी पहली किस्त का भुगतान भी कर दिया गया है।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है 36 बिंदुओं की घोषणा पत्र में 98 प्रतिशत वादों को पूरा करके इतिहास रचा है इसके अलावा 51 योजना बनाकर प्रदेश को खुशहाल किया है। भूपेश सरकार की प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है इसके आगे बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व राजनीतिक रूप से खुद को बौना महसूस कर रहा है इसीलिए प्रदेश में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के सभी नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं। दुर्भाग्य की बात है मोदी सरकार 9 साल में क्या काम की यह जनता को बताने में असफल रही है वादाखिलाफी भाजपा का चरित्र है इसलिए भाजपा नेता झूठे आरोप लगाकर राजनीति खाना पूर्ति कर रहे हैं भाजपा नेताओं में दम नहीं है कि वह सच बोल सके झूठ प्रोपेगेंडा जुमला भाजपा नेताओं का प्रमुख अस्त्र है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html