google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संदिग्ध रकम को लेकर पूछताछ जारी, डस्टर कार से मिले 10 लाख कैश...

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- निर्वाचन व्यय की सतत निगरानी तथा आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने जिले में प्रशासन और पुलिस आठों प्रहर मुस्तैद है । कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसएसपी सदानंद कुमार के निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य में किसी भी की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दिया गया है।


सभी चेक पोस्ट/बेरियर एवं शहर में पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉड की सतत निगरानी है । इसी क्रम में कल दिनांक 19/10/2023 की रात्रि जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में छातामुड़ा चौंक पर एएसआई राजेन्द्र पटेल, नरेन्द्र सिदार एवं आरक्षक विकास सिंह द्वारा वाहनों की जांच में लगी पुलिस टीम को ब्लू कलर डस्टर कार ओडी 14 टी-5987 में बैग के अंदर 10 लाख रूपये कैश मिले ।


पुलिस दल ने वाहन में मौजूद संतोष गहिर पिता स्व. उपेन्द्र गहिर उम्र 40 वर्ष महादेवपारा सुंदरगढ़ टाऊन जिला सुंदरगढ़ ओड़िसा हॉल गजानंदपुरम कॉलोनी चक्रधरनगर को बैग में रखे कैश के संबंध में पूछताछ कर प्रभावशील आचरण संहिता के नियमों का उल्लंघन करना बताया गया और नोटिस देकर वैध दस्तावेजों की मांग की गई जिसमें संतोष गहिर असफल रहे ।


पुलिस द्वारा कार से बरामद रकम को संदिग्ध मानकर विधिवत जप्त कर निर्वाचन कार्यालय को सूचना दिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। जप्त रकम को मुक्त कराने रकम के वास्तिवक स्वामी को सुसंगत दस्तावेज कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-21 में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित उच्च समिति के समक्ष पेश करने होंगे, जिसका निराकरण समिति द्वारा किया जावेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html