google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जोनल कार्यालय में चल रही पूछताछ...

Nov 28, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची- साहिबगंज में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम से रांची के ईडी स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ चल रही है। दूसरी बार भेजे गए समन के बाद वह आज ईडी कार्यालय पहुंचे। उनपर एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन एवं मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी के गवाह पर दबाव डालने और ईडी के अफसरों को फंसाने की कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप है।


एसपी पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह रहे विजय हांसदा को भड़काया और उसे कानूनी सलाह के लिए एयर टिकट की व्यवस्था कर उसे भिजवाया। ईडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि वे ईडी के अफसरों को एससी-एसटी केस में फंसाने की साजिश रच रहे थे।


नौशाद आलम के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा दिलाने से लेकर अवैध बालू तस्करी से संबंधित भी डेढ़ दर्जन शिकायतें भी ईडी को मिली हैं। इन सभी बिंदुओं पर आज उनसे पूछताछ की जा रही है। नौशाद आलम भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के अफसर हैं। उन्हें ईडी ने पहले 22 नवंबर को उपस्थित होने का समन भेजा था, लेकिन उन्होंने इसके जवाब में ईडी को पत्र भेजकर दूसरी तारीख मांगी थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरी बार समन जारी करते हुए आज उपस्थित होने को कहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html