google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कुत्तों से अपनी बचाव के लिए दौड़ी मासूम, हादसे में गई जान....

Sep 22, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सूरजपुर जिले में आवारा कुत्तों के आतंक से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्ची पढ़ाई कर वापस घर जा रही थी तभी कुत्तों ने उसे दौड़ा दिया | बच्ची कुत्तों से बचने के चक्कर में भागी और डबरी में गिर गई, जिसमें डूबने से मासूम की मौत हो गई | यह मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है | जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सतपता गांव की ये घटना है | गुरुवार की शाम जीनत नाम की 9 साल की बच्ची मदरसा से पढ़कर अपने घर को वापस आ रही थी तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस बच्ची को दौड़ाया |


मासूम अपनी जान बचाने को लेकर दौड़कर भागने लगी उसी दरमियान डबरी में गिर गई, जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई. मौत की सूचना पाते ही बच्ची के शव को निकालने के लिए एनडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद करीब मासूम के शव को डबरी से बाहर निकाला गया | फिलहाल बच्ची के मौत की घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html