टब में मासूम की मौत, माता-पिता सदमे में.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद में पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चा खेलते-खेलते टब के पास चला गया था, आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पूरा मामला बालोद जिले रनचिरई थाना क्षेत्र का है, यहां बोदल गांव में एक बच्चा पानी के टब में डूब कर मर गया, जिस समय बच्चा खेल रहा था, उस समय उसके आसपास कोई नहीं था. पानी भरे टब में डेढ़ साल का बच्चा खेलते-खेलते गिर गया, जब तक घरवालों को पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी, परिजनों में देखा तो बच्चा डूब चुका था, इसके बाद परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, बता दें कि बच्चे की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments