google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगरपरिषद बुढार में फीडबैक फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा होम कंपोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी गई।

May 18, 2024
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

फीडबैक फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा राहुल सिंह व जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में नगर परिषद बुढार ब्रांड एम्बेसडर साक्षी सिंह राजपूत के घर पर आईईसी मेंबर शुभम दहिया, सहभाज खान, रितिक बर्मन द्वारा होम कंपोस्ट खाद के बारे में जानकारी साझा की गई और होम कैंपोस्टिंग करवाया गया।

राहुल सिंह ने बताया कि नगर परिषद बुढार में हम निरन्तर साफ सफाई स्वच्छता पर कार्य कर रहे है। जिसमे हम निरन्तर गिला कचड़ा, सुखा कचड़ा, ई कचड़ा, के प्रति आमजन को जागरुक कर रहे हैं साथ ही साथ प्लास्टिक के सही उपयोग पर कार्य कर रहे हैं।नगर परिषद अध्यक्षा शालिनी ने बताया कि हमे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता होती है कि हमारे नगर परिषद् में साक्षी सिंह राजपूत जैसे सक्रिय ब्रांड एम्बेसडर है साक्षी व उनकी सक्रिय टीम निरन्तर पर्यावरण संरक्षण एवम जन जागरूकता अभियान करती रहती है जिससे लोगो तक हमारी बात आसानी से बहुत पा रही है ।

साक्षी सिंह राजपूत ने बताया कि मटका विधि द्वारा घर के गीले कचड़े से खाद बनाना बहुत ही आसान है और इससे हम जैविक खाद भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। हम निरन्तर प्रयास कर रहे है कि होम कम्पोस्टिंग की विधि सभी नगरवासियों तक शीघ्र अति शीघ्र पहुंचे और घर के कचड़े का सही व उपयुक्त ढंग से प्रयोग किया जा सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html