google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर...

11 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- पंजाब के तरन तारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF ने नाकाम कर दिया | BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे | सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे | इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठिए को मार गिराया |


यह घटना तरन तारन के BOP राजोके इलाके में रात करीब 12.30 बजे हुई | BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे | उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई | इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए |


BSF के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है | यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया | घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं |


BSF की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे | पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई | इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि BSF की ओर से की गई है | वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है | घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके BOP इलाके की है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html