google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आनंद महिंद्रा के इस रिकॉर्ड को तोड़ा उद्योगपति रतन टाटा ने...

Oct 11, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के मुताबिक, भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर में अरबपति उद्योगपति रतन टाटा के पास X पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं | इससे पहले ये रिकॉर्ड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के नाम पर था | रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय कारोबारियों में अब रतन टाटा सबसे आगे निकल गए हैं | रतन टाटा के फॉलोअर्स बढ़कर 12.6 मिलियन हो गए हैं |


हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने मिलकर रिच लिस्ट को पब्लिश किया है. यह भारत के सबसे रईस लोगों का 12वां एनुअल एडीशन है | रतन टाटा के एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या में बीते एक साल की अवधि में जोरदार इजाफा देखने को मिला है | सालभर के भीतर ही उन्हें फॉलो करने वाले 8 लाख यूजर्स बढ़ गए हैं और इस इजाफे के चलते उनके पास इस समय 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं | हुरून ये लिस्ट हर साल जारी करता है और इसमें अमीरों की दौलत के आंकड़ों के साथ अन्य उपलब्धियों को भी उजागर किया जाता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html