सदमे में आया उद्योगपति, कार का शीशा तोड़कर 41 लाख पार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हरियाणा के सोनीपत के गांव राई स्थित उप तहसील के बाहर खड़ी उद्योगपति की कार का शीशा तोड़कर चोर 41 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए, उद्योगपति और उनका ड्राइवर कार के पास पहुंचे तो चोरी का पता लगा. जिसके बाद इसकी सूचना राई थाना पुलिस को दी गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं |
सोनीपत के गोकुल नगर निवासी उद्योगपति वीरेंद्र बंसल अपनी कार में सवार होकर किसी काम से राई उप तहसील में आए थे, वह कार को बाहर खड़ी कर किसी से मिलने के लिए चले गए, उनकी कार के अंदर बैग में 41 लाख रुपये की नकदी रखी थी, इसी बीच कार ड्राइवर कुछ बात करने के लिए वीरेंद्र के पास चला गया, तभी कुछ चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 41 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया |
बैग में नकदी के साथ ही कुछ कागजात भी रखे हुए थे, जब ड्राइवर व उद्योगपति कार के पास आए तो घटना का पता लगा, उन्होंने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया | जिसके बाद राई थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है | राई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments